अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: कटारिया
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को हुई कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन के साथ खड़े रहने का संकल्प दिलाया।
बिजनौर, जेएनएन। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को हुई कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन के साथ खड़े रहने का संकल्प दिलाया।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यशाला के दूसरे और तीसरे चरण में मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव से काम किया है, उससे जनता में पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी की ओर 23 से 25 जुलाई तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम होगा, जबकि 26 से 31 जुलाई तक भाजपा समर्थक प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। पांच से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण, 20 से 30 अगस्त मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ समिति सत्यापन अभियान चलेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं महामंत्री विवेक कर्णवाल के संचालन में हुई कार्यशाला में पूर्व मंत्री श्री महावीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, विधायक धामपुर अशोक राणा, विधायक सदर सूची चौधरी, मोर्चा रश्मि रावल, डा. बीरबल सिंह, सुमन त्यागी, डा. तेजपाल वर्मा, राजीव सिसोदिया, विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बाबी, प्रमोद चौहान, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, केके रवि, विक्रांत चौधरी, विपुल शर्मा समेत सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।