एक बूथ और चुनाव रजिस्टर में दर्ज होगा हिसाब-किताब
इस बार विधानसभा चुनाव की व्यवस्था का मजबूत बनाया जा रहा है। पुलिस हर मतदान केंद्र और बूथ का एक-एक लेखा-जोखा तैयार कर रही है। चुनाव में पुलिस थानेवार चुनावी रजिस्टर बनाती थी।
बिजनौर, जागरण संवाददाता। इस बार विधानसभा चुनाव की व्यवस्था का मजबूत बनाया जा रहा है। पुलिस हर मतदान केंद्र और बूथ का एक-एक लेखा-जोखा तैयार कर रही है। चुनाव में पुलिस थानेवार चुनावी रजिस्टर बनाती थी। अबकी बार बूथ स्तर पर चुनावी रजिस्टर तैयार किए जा रहे हैं। यूपी में बिजनौर पुलिस ने यह नई पहल है। बूथ स्तर पर संदिग्ध लोगों, घटनाओं और बूथ का विवरण का ब्यौरा उपलब्ध रहेगा।
विधानसभा चुनाव लेकर पुलिस तैयारी में जुटी है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने तैयारियों में फेरबदल किया गया है। विधानसभा या लोकसभा चुनाव में अभी तक थाना स्तर पर चुनाव रजिस्टर तैयार किया जाता था। पार्टियों की तरह पहली बार पुलिस ने बूथ स्तर पर चुनाव रजिस्टर बनाने की योजना बनाई है। खाका तैयार कर लिया है। एसपी ने निर्देश पर थाना पुलिस ने बूथ स्तर पर चुनावी रजिस्टर बनने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में 1671 मतदान केंद्र और 3111 मतदेय स्थल (बूथ) बने हुए हैं। -चुनाव रजिस्टर में रहेगा पूरा विवरण
चुनाव रजिस्टर में बूथ के मतदाताओं की संख्या से लेकर विवाद तक का विवरण रहेगा। कब-कब और किसके बीच विवाद हुआ है। कौन लोग बवाली है। कितने शस्त्र लाइसेंस है। बूथ संवेदनशील है या अति संवेदनशील समेत सभी छोटी-बड़ी सूचनाएं एकत्र रहेगी। चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मतदान के समय इसका अहम रोल रहेगा। हर बूथ पर आसानी से निगाह रखी जा सकती है।
इन्होंने कहा
प्रत्येक बूथ पर चुनावी रजिस्टर बनाया जा रहा है। यह व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। इससे विधानसभा चुनाव के वक्त पुलिस प्रशासन को काफी सहयोग मिलेगा। हर व्यक्ति और परिस्थितियों का आकलन किया जा सकता है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
डा. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर