22बिजसी 6, मिल व कोल्हुओं पर रुके 75 कामगारों को भेजा गया
बिजनौर जेएनएन। भले ही कामगारों के आने का सिलसिला थम गया हो लेकिन फैक्ट्री मिल व कोल्हुओं पर बड़ी संख्या में कामगार फंसकर रह गए हैं। ऐसे कामगारों को घर भिजवाने के लिए प्रशासन आगे आया है। अधिकांश कामगार बिहार के बताए गए हैं।
मिल व कोल्हुओं पर रुके 75 कामगारों को भेजा गया
बिजनौर, जेएनएन। भले ही कामगारों के आने का सिलसिला थम गया हो, लेकिन फैक्ट्री, मिल व कोल्हुओं पर बड़ी संख्या में कामगार फंसकर रह गए हैं। ऐसे कामगारों को घर भिजवाने के लिए प्रशासन आगे आया है। अधिकांश कामगार बिहार के बताए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो सभी को तीन बसों से भिजवा जा रहा है। वहीं, अन्य कामगारों का पता लगाया जा रहा है, ताकि कोई प्रवासी कामगार घर पहुंचने से न रह जाए।
बिजनौर रोड पर कोहिनूर मंडप में आश्रय स्थल बनाया गया। यहां पर गुरुवार तक 59 प्रवासी कामगार ठहरे थे, जो यूपी व बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में ठहरे कामगारों को भिजवाने की व्यवस्था कराई। गुरुवार शाम प्रशासन ने 125 कामगारों को एकत्र करते हुए उनकी थर्मल स्क्रीनिग कराई। उसके बाद पांच बसों से उन्हें उनके गृह जनपद रवाना करा दिया था। अब यहां न तो प्रवासी कामगार आ रहे हैं और न ही यहां ठहरे हुए हैं, लेकिन, आसपास की मिल, फैक्ट्रियों और कोल्हुओं काफी कामगार फंसे हुए हैं। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हल्दौर रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री, पेपर मिल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में ठहरे 75 कामगारों बुलाकर उनके गृह जनपद भिजवाने की व्यवस्था कराई गई। सभी बिहार के रहने वाले हैं। चांदपुर से तीन बसों में उन्हें बिजनौर और बिजनौर से सहारनपुर भेजा जा रहा है। सहारनपुर से उन्हें देर रात ट्रेन से रवाना कराया जाएगा। सभी को थर्मल स्केनिग कराने के बाद ही रवाना किया जा रहा है। बताया कि अब प्रवासी कामगार यहां नहीं पहुंच रहे हैं।
---------
29 को होम क्वारंटाइन कराया
चांदपुर: भले ही चांदपुर में सभी कोरोना पीड़ित ठीक होकर लौट आए हों, लेकिन उनके संपर्क में आए काफी लोग अभी भी एसपी कालेज में बने आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन हैं। बिजनौर रोड स्थित एसपी कालेज में क्वारंटाइन लोगों की संख्या 83 थी, जिसमें एक गोहावर का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके अलावा 82 क्वारंटाइन लोगों में से 29 को होम क्वारंटाइन कराया गया, जबकि, यहां 53 शेष हैं। उधर, इंजीनियरिग कालेज में क्वारंटाइन लोगों की संख्या 13 हैं। ये सभी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए हुए हैं। गर्मी के बीच खाने की व्यवस्था में दिक्कत न आए, इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था और सु²ढ़ बना दी है।
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया की गर्मी को देखते हुए अलग-अलग टीम लगाकर समय से भोजन भिजवाया जा रहा है। ताकि, लोगों तक खराब खाना न पहुंचे।