सामूहिक विवाह में परिणय-सूत्र में बंधे 554 जोड़े
सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गुरुवार को जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बिजनौर, जेएनएन : सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गुरुवार को जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिले में 554 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें करीब 144 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ तथा बाकी जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार हुआ। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद दिया।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि चांदपुर विधायक कमलेश सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में 227 जोड़ों के विवाह संपन्न हुआ। विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल, जलीलपुर, हल्दौर, नूरपुर के 227 जोड़ों में से 164 जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार तथा 63 मुस्लिम जोड़ों की शादी मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार निकाह कर संपन्न हुई। कार्यक्रम में डीएम रमाकांत पाण्डेय व मुख्य अतिथि विधायक कमलेश सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की और अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। विधायक कमलेश सैनी ने नव दाम्पत्य जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
संस, धामपुर : अल्हैपुर ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान 45 हिदू जोड़ों का विवाह शांति कुंज हरिद्वार की नूरपुर शाखा से आए आचार्य सुमेर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। वहीं 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा और ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने नवविवाहितों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्हें 35 हजार रुपये का चेक और उपहार स्वरूप घरेलू सामान और दुल्हन का सामान आदि भेंट किया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस आयोजन से कई परिवारों की सहायता हो रही है, जो सराहनीय कदम है। इस दौरान बीडीओ रोहताश कुमार, एडीओ अशोक कुमार, एडीओ भोपाल सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
रेहड़ : बादीगढ़ चौराहे पर स्थित एक वैंक्वेट हाल में ब्लाक अफजलगढ़ की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 76 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जिनमें 56 हिदू जोड़ों का विवाह शांति कुंज हरिद्वार की अफजलगढ़ ईकाई के आचार्य त्रिलोचन सिंह और हरीशंकर सिंह ने वैदिक रीति से संपन्न कराया। 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना मोहम्मद फुरकान ने पढ़वाया। बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने सभी को उपहार भेंट किए।
संसू, किरतपुर : ड्वाकरा हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 99 जोड़ों की शादी कराई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने कहा कि इस योजना में गरीब परिवारों की लड़कियों का विवाह कराने से उन परिवारों के मुखिया की चिता समाप्त हो जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि योजना में हो रहे विवाह में 35 हजार रुपये की राशि कन्या के खाते में घरेलू खर्च के लिए भेजी जा रही है। ब्लाक के 35 हिदू तथा 14 मुस्लिम एवं कोतवाली देहात ब्लाक के 32 हिदू तथा 18 मुस्लिम जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। खंड विकास अधिकारी अमब्रीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वैवाहिक जोड़े को एक-एक डिनर सेट, भगोना, परात, कढ़ाई, गोलटा, कुकर, पेंट शर्ट, बिछवे, पायल, साड़ी, चुनरी, सेहरा, पटका, बैग, मेकअप बाक्स आदि सामान दिया गया। इसके साथ ही लड़की के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परंपरागत रीति-रिवाज से कराई शादियां
संस, नजीबाबाद: ब्लॉक परिसर में एसडीएम संगीता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार, महिला मंडल की सदस्य सरला शर्मा, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, सारिका अग्रवाल ने वैदिक मंत्रों के साथ अग्निकुंड में आहुतियां दिलाते हुए हिदू रीति-रिवाज से 37 जोड़ों विवाह संस्कार संपन्न कराया। वहीं ड्वाकरा हॉल परिसर में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया। नगरपालिका परिषद के वाटर वर्क्स कंपाउंड में छह मुस्लिम और पांच हिदू जोड़ों की शादी परंपरागत रीति-रिवाज के साथ कराई गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा ने निकाह पढ़वाया।