Move to Jagran APP

पीएम राहत कोष में 2.47 लाख का ड्राफ्ट मंत्री को सौंपा

गुरुवार रात एक विवाह मंडप में अक्षर संस्था ने संकल्प संध्या का आयोजन किया। संस्था से संचालित एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम अभियान के अंतर्गत इस वर्ष संग्रहित राशि दो लाख 47 हजार 105 रुपये का ड्राफ्ट परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया को सौंपा गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री ने इस संस्था से जुड़कर आपदाओं से पीड़ितों की सहायतार्थ आगे आने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:23 AM (IST)
पीएम राहत कोष में 2.47 लाख का ड्राफ्ट मंत्री को सौंपा
पीएम राहत कोष में 2.47 लाख का ड्राफ्ट मंत्री को सौंपा

बिजनौर, जेएनएन। गुरुवार रात एक विवाह मंडप में अक्षर संस्था ने संकल्प संध्या का आयोजन किया। संस्था से संचालित एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम अभियान के अंतर्गत इस वर्ष संग्रहित राशि दो लाख 47 हजार 105 रुपये का ड्राफ्ट परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया को सौंपा गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री ने इस संस्था से जुड़कर आपदाओं से पीड़ितों की सहायतार्थ आगे आने का आह्वान किया। विधायक अशोक कुमार राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता ने इसे गति देने पर जोर दिया। अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने बताया कि संस्था से अब तक 21 लाख 63 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा सीबीएसइ कक्षा 10 में भारत में दूसरा स्थान पाने वाले छात्र तरुष रजावत व डा. लोकेन्द्र त्यागी, मोहन सिंह आदि को सम्मानित किया गया। वहीं रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स व लघु उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अशोक कटारिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक सत्यराज, डा. गजेन्द्र सिंह, डीएस चौहान, अशोक अग्रवाल, महेन्द्रमान सिंह शेखावत, जावेद रहमान, दीपक जैन, अशोक राजपूत, जावेद रहमान शम्सी, नीरजा सिंह, संतोष राजपूत आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.