विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: घर में निकला 12 फीट लंबा किंग कोबरा, देखते ही ग्रामीणों में मची अफरातफरी

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:29 PM (IST)

बिजनौर के फतेहपुर धारा गांव में एक घर से 12 फीट लंबा किंग कोबरा मिला, जिससे परिवार भयभीत हो गया।

रेहड़ के फतेहपुर धारा में पकड़ा गया किंग कोबरा

रेहड़ के फतेहपुर धारा में पकड़ा गया किंग कोबरा

HighLights

  1. फतेहपुर धारा गांव में घर में मिला किंग कोबरा।

  2. 12 फीट लंबा था सांप, परिवार और ग्रामीण भयभीत।

  3. वन विभाग ने पकड़कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा।

संवाद सूत्र, बिजनौर। गांव फतेहपुर धारा में एक व्यक्ति के घर में किंग कोबरा सांप दिखाई देने से परिवार वाले भयभीत हो गए। किंग कोबरा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसको पकड़ कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

बुधवार शाम लगभग छह बजे गांव फतेहपुर धारा निवासी जगदीश सिंह पुत्र नरेश सिंह के घर में एक किंग कोबरा दिखाई दिया। जिसे देखकर जगदीश के घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार वाले भयभीत हो गए।

79397631

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया कोबरा

जगदीश सिंह के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने वन कर्मियों को घर में किंग कोबरा होने की सूचना दी, जिस पर वन दारोगा फूल सिंह, मनोज कुमार, घनश्याम सिंह, दीपक कुमार, बाघ मित्र रोहित आदि की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सांप पकड़ने वाली स्टिक से पकड़ा कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि पकड़े गए किंग कोबरा की लंबाई लगभग 12 फीट थी, उसे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की कक्ष संख्या-छह में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि आबादी में सांप या वन्य जीव दिखाई दें तो उसे छेड़े नहीं बल्कि तत्काल वन कर्मियों को इसकी सूचना दें।

यह भी पढ़ें- बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, राहगीरों ने दी थी परिवार वालों को सूचना