विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में पूजा पंडाल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:27 PM (IST)

भदोही के मर्यादपट्टी सरोज बस्ती में गणेश पूजा पंडाल में करंट लगने से 18 वर्षीय आदित्य सरोज की मौत हो ...और पढ़ें

भदोही में गणेश पंडाल में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल।

भदोही में गणेश पंडाल में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल।

HighLights

  1. भदोही में गणेश पूजा पंडाल में करंट लगने से हादसा।

  2. 18 वर्षीय आदित्य सरोज की मौके पर हुई मौत।

  3. दो अन्य युवक झुलसे, जिनकी हालत अब स्थिर है।

जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही कोतवाली के मर्यादपट्टी सरोज बस्ती में श्रीगणेश पूजनोत्सव को लेकर लगाए गए पंडाल में मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उतरे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय आदित्य सरोज की मौत हो गई। जबकि दो युवक 17 वर्षीय शनि सरोज व 21 वर्षीय अभिषेक झुलस गए। हालांकि कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

मर्यादपट्टी सरोज बस्ती में बस्तीवासियों की ओर से पूजा पंडाल स्थापित किया गया था। इसमें प्रकाश व सजावट के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार की शाम अचानक शुरू हुई बारिश के दौरान पंडाल में पानी गिरने लगा। बस्ती के युवक पंडाल में पहुंचकर प्रतिमा को ढंकने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान पंडाल में लगे लोहे के पाइप में कटा तार सट जाने से पंडाल से करंट उतरने लगा। जिसकी चपेट में आ जाने से नीरज सरोज के पुत्र आदित्य सरोज सहित तीनों झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे आदित्य को पहले पास के प्राइवेट अस्पताल व उसके बाद ट्रामा सेंटर औराई ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।