आप ने उठाई एसआइटी से जांच की आवाज
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। झांसी में इनकाउंटर के नाम पर पुलिस पर पुष्पेंद्र यादव की हत्या करने का आरोप मढ़ा। मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग उठाई। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। झांसी में एनकाउंटर के नाम पर पुलिस पर पुष्पेंद्र यादव की हत्या करने का आरोप मढ़ा। मामले की जांच एसआइटी से कराने की मांग उठाई। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
दोपहर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर शासन विरोधी नारेबाजी की। कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर रक्षक समझी जाने वाली पुलिस ही भक्षक बन चुकी है। झांसी में पुलिस ने फर्जी ढंग से पुष्पेंद्र यादव की हत्या कर दी। और उसे एनकाउंटर दिखा दिया। इससे लोगों का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच एसआइटी से कराने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने व मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संदीप यादव, शिवशंकर ठठेर, कामिल अजीज, अनिल यादव, महेंद्र पाल, राजेश जायसवाल, विमल यादव, इजहार अहमद, सादिक अंसारी व अन्य थे।