Move to Jagran APP

यज्ञ से स्वास्थ्य की रक्षा, पर्यावरण की होती है शुद्धि

क्षेत्र के कौलापुर में आयोजित सहस्त्रचंडी महायज्ञ में आचार्यों के मुख से निकल रहे देवी मंत्रों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 07:08 PM (IST)
यज्ञ से स्वास्थ्य की रक्षा, पर्यावरण की होती है शुद्धि
यज्ञ से स्वास्थ्य की रक्षा, पर्यावरण की होती है शुद्धि

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : क्षेत्र के कौलापुर में आयोजित सहस्त्रचंडी महायज्ञ में देवी मंत्रों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने को भक्तों का रेला उमड़ रहा है। इस दौरान सवा लाख आहुति की गई। सोमवार को कन्या पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ ही साथ भंडारा का आयोजन होगा। प्रयागराज के वरिष्ठ आचार्य वेद प्रकाश ने कहा कि सहस्त्रचंडी महायज्ञ से प्राणियों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है और हवन से वातावरण शुद्ध होता है। कहा कि यज्ञ से बड़ा कोई श्रेष्ठ कर्म नहीं है। कलियुग में भगवती दुर्गा और गणेश के यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भगवती दुर्गा ही सर्व शक्तिमान तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को देने वाली हैं। इनके आराधना एवं यज्ञ से सभी कामनाओं की पूर्णता होती है। समस्त लोक-परलोक अर्थात संपूर्ण ब्रह्मंड का कल्याण दुर्गा यज्ञ से संभव है। लोक कल्याण के लिए विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र की ओर से इस महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक नवरात्र में किया जा रहा हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.