होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल
महिला जागरूक मंच के तत्वावधान में जमुंद कोटबाड़ा स्थित संगीता खन्ना के आवास पर शनिवार की शाम आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल व गुलदस्ता भेंट कर पर्व की बधाई दी गई। गीत संगीत नृत्य के साथ साथ स्वादिष्ट पकवान का लोगों ने आंनद लिया।
जासं, भदोही : महिला जागरूक मंच के तत्वावधान में नगर के जमुंद कोटबाड़ा में शनिवार की शाम आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी तो गीत, संगीत, नृत्य के जरिये धमाल मचाया।
मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें समानता व भाइचारे का संदेश देता है। कहा कि पर्व सौहार्द की नजीर होते हैं तथा इससे सीख मिलती है। बिना भेद भाव के एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाना, गले मिलता तथा मुंह मीठा कराना हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता का परिचायक है। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. पूनम मौर्या ने होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों को वक्त की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे लोगों को एक दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है। रितिका खन्ना सहित अन्य ने होली मिलन समारोह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कामना कपूर, प्रभा बोथरा, दीपाली जायसवाल, पूनम हर्ष, सुनीता जायसवाल, आशा टिबरेवाल, शालू मौर्य, दीपिका मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं थीं।