इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
कोतवाली क्षेत्र के अमवां गांव निवासी सन्नो बेगम (40) पत्नी पेशकार अहमद बीते बुधवार को रहस्यमय परिस्थिति में गंभीर रुप से झुलस गई थी। गंभीर दशा में जिले से रेफर किए जाने पर परिजनों की ओर से उसे इलाहाबाद भर्ती किए जाने पर गंभीर परिस्थिति में उसका इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के अमवां गांव निवासी सन्नो बेगम (40) पत्नी पेशकार अहमद बीते बुधवार को रहस्यमय परिस्थिति में गंभीर रुप से झुलस गई थी। गंभीर दशा में जिले से रेफर किए जाने पर परिजनों की ओर से उसे इलाहाबाद भर्ती किए जाने पर गंभीर परिस्थिति में उसका इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विवाहिता के भतीजे मोहम्मद आकाश के मुताबिक वह पेशकार अहमद की दूसरी पत्नी है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह कुवैत में रहकर नौकरी करता है। पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ा पुत्र सलमान सूरत रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। दो पुत्रियां घर पर शन्नो के साथ रहती हैं। सूत्रों के अनुसार बड़ी पुत्री रुबी के साथ किसी बात को लेकर बुधवार को उसका कुछ अनबन हो गया। मामला बढ़ जाने से वह नाराज हो गई, और घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। आनन फानन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां से हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों की ओर से उसे इलाहाबाद अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। गोपीगंज कोतवाल शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।