महिला ठगी की शिकार, ले उड़े तीन हजार
धन दोगुना करने के नाम पर क्षेत्र के नवधन गांव में एक महिला से 3000 रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा व्याप्त रही।
जासं, ऊंज (भदोही) : धन दोगुना करने के नाम पर क्षेत्र के नवधन गांव में एक महिला से 3000 रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा व्याप्त रही।
गांव निवासी लालचंद यादव के घर शुक्रवार को सुबह पहुंची दो महिलाओं ने उनकी पत्नी को अपने भरोसे में लेते हुए धन दोगुना करने का लालच दिया। इस पर वह अंदर से 3000 लेकर आ गई। महिलाओं ने उसे कपड़े की एक पोटली देते हुए कहा कि इसे किसी स्थान पर रख दें। यह उनका पैसा है, कुछ देर में दो गुना हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने अंदर गई। वापस लौटी तो दोनों महिलाएं गायब थी। पोटली खोलकर देखा तो उसमें कुछ भी नहीं था। ठगे जाने का एहसास होते ही उसके होश उड़ गए।