नेशनल हाइवे पर 10 घंटे तक थमे वाहनों के पहिये
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे भीषण जाम से वाहनों का पहिया 10 घंटे के लिए थम गया। दोनों लेन समेत बाजार स्थित चौराहे से मीरजापुर-भदोही मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम के झाम में फंसे भारी वाहन समेत अन्य वाहनों के लोगों को जलालत झेलनी पड़ी। रविवार की शाम क्षेत्र के ऊगापुर बाजार में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन था।
जासं, औराई (भदोही) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे भीषण जाम से वाहनों का पहिया 10 घंटे के लिए थम गया। दोनों लेन समेत बाजार स्थित चौराहे से मीरजापुर-भदोही मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम के झाम में फंसे भारी वाहन समेत अन्य वाहनों के लोगों को जलालत झेलनी पड़ी। रविवार की शाम क्षेत्र के ऊगापुर बाजार में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन था। जिसकी वजह से शाम से प्रशासन की ओर से वाहनों का आवामन बंद कर दिया गया। धीरे धीरे कुछ ही देर में वाहनों का कतार औराई राजमार्ग चौराहे पर पहुंच गया। चौराहे पर आड़ा-तिरछा फंसे वाहनों की वजह से राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित होने लगा। कुछ ही पल में बेतरतीब लगे जाम से देर रात तक हाइवे पर भी वाहनों का कतार बढ़कर आठ किलोमीटर तक पहुंच गया। जाम से राहत दिलाने के लिए राजमार्ग पर पुलिस प्रशासन का दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं था। जानकारी पर पहुंचे सुबह पहुंची पुलिस जाम समाप्त कराकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराया। जाम में फंसे वाहन व बाइक सवार ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का उपयोग कर गंतव्य के लिए आगे बढ़ सके।