विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान जारी

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 11:10 AM (IST)

भदोही में वाराणसी स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है। जिले में ...और पढ़ें

भदोही में वाराणसी एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह।

भदोही में वाराणसी एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह।

HighLights

  1. भदोही में वाराणसी एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू।

  2. स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए 20 केंद्र बने।

  3. शिक्षक मतदाताओं में उत्साह, स्नातक मतदाताओं में कमी।

जागरण संवाददाता, भदोही। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गया। स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 15 मतदेय स्थलों पर स्नातक व पांच मतदेय स्थलों पर शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

स्नातक एमएलसी के लिए 12423 मतदाता तो शिक्षक एमएलसी के लिए 1460 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह से ही शिक्षक मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है।

कारण शुक्रवार को कक्षा एक से 13 तक के विद्यालय भी बंद हैं और मतदाता शिक्षकों को शुक्रवार को अवकाश भी दिया गया है। उधर स्नातक मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह में कमी दिख रही है। अब तक मात्र 4.87 प्रतिशत मतदान हो सका है।