भूमि का झांसा देकर कालीन निर्यातक ने किया दुष्कर्म
जासं, भदोही : भूमि दिलाने का झांसा देकर एक कालीन निर्यातक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुरियावां प
जासं, भदोही : भूमि दिलाने का झांसा देकर एक कालीन निर्यातक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुरियावां पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले को सलटाने में जुटी रही। बुधवार को मामला पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के सामने पहुंचा तो महकमा सक्रिय हो गया। पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दिया।
भदोही नगर की एक महिला का शौहर एक कालीन कंपनी में नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला घर पर अकेली ही रहने लगी थी। कालीन निर्यातक ने पीड़िता की मदद करने के लिए भरोसा दिलाया था। इसी को लेकर उसे भूमि दिलाने के लिए कालीन निर्यातक 13 फरवरी को सुरियावां क्षेत्र के एक गांव में ले गया। पीड़तिा ने आरोप लगाया कि यहां पर कालीन निर्यातक ने नशे में धुत होकर उसके साथ दुराचार किया। इस घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को दी। जब तक पुलिस यहां पहुंचती तब तक वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। कालीन निर्यातक के लोग उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी को लेकर वह शांत होकर बैठ गई। इसके बाद भी कालीन निर्यातक नहीं मान रहा है। पीड़तिा ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। एसपी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आई थी। बताया कि सुरियावां पुलिस निर्देशित किया गया है कि पीड़तिा का मेडिकल कराया जाय।