Move to Jagran APP

संयमित दिनचर्या का रखेगें ख्याल तो नहीं पड़ेंगे बीमार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आधुनिकता के दौर में लोग जितना ही सुख-सुविधा से संपन्न हो गए हैं,

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 05:55 PM (IST)
संयमित दिनचर्या का रखेगें ख्याल तो  नहीं पड़ेंगे बीमार
संयमित दिनचर्या का रखेगें ख्याल तो नहीं पड़ेंगे बीमार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आधुनिकता के दौर में लोग जितना ही सुख-सुविधा से संपन्न हो गए हैं, उतना ही संसाधनों से दूषित हो रहा पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं की लालसा में प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध प्रयोग से प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के बीच असंयमित खान-पान से शरीर को स्वस्थ व निरोग रखना प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं साबित हो रही है। रोगों से ग्रसित लोगों की स्थिति यह है कि हर व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक समस्या से परेशान नजर आ रहा है। छोटे-बड़े सभी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं। ऐसे परिवेश में भी यदि संयमित दिनचर्या के साथ खान-पान में संतुलन रखा जाय तो मानव तमाम बीमारियों से स्वत: छुटकारा पा जाएगा। बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर (हैलो डाक्टर) कार्यक्रम के तहत कार्यालय में मौजूद डा. एसएस यादव, जनरल फिजीशियन को समस्याएं सुनाकर समाधान हासिल करने का मंच मिला तो लोगों ने बजरिए फोन उन्हें अपनी समस्याएं सुनाई। उन्होंने प्रत्येक की समस्याओं के समाधान सुझाए। बताया कि संयमित दिनचर्या व आहार ही स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा आधार है।

loksabha election banner

----------

- सवाल : हाइवे पर धूल गर्दा से दमा की दिक्कत है, उपचार बताएं।

- जवाब : हाइवे निर्माण कार्य एनएचएआइ का है, इसके लिए संबंधित अधिकारी से शिकायत कर समाधान कर सकते हैं। दमा रोग से बचाव के लिए सतर्कता के तौर पर मुंह में मास्क लगाकर बचाव किया जा सकता है। रोग से दिक्कत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार करा सकते हैं।

- सवाल : बार-बार सर्दी जुकाम व मुंह में छाले पड़ने की समस्या आती है।

- जवाब : शरीर की रक्षा प्रणाली से जुड़ी समस्या है। सुबह कम से कम दो गिलास गर्म पानी का सेवन करें। इसके साथ हमेशा गुनगुना पानी पीने का ही प्रयास करें। दो मौसम के संधिकाल में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

- सवाल : पत्नी की कमर में तीन वर्ष से बराबर दर्द बना रहता है। क्या करें।

- जवाब : यदि पहले से लिकोरिया, श्वेत प्रदर की शिकायत रही हो तो सरकारी अस्पतालों में किट उपलब्ध है। संपर्क कर उसका उपयोग करें। 28 दिन तक इलाज चलता है। समस्या खत्म हो जाएगी। चिकित्सक की सलाह से उपचार करें।

- सवाल : गैस व कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। समाधान को क्या उपाय करें।

- जवाब : यदि किसी तरह के नशे (सुर्ती, पान, मशाला व सिगरेट) का सेवन करते हैं तो उसे कम कर दें। संभव तो पूरी तरह छोड़ दें। यह गैस का सबसे बड़ा कारण है। मिर्च, तेल मशाला व मांस आदि के सेवन से बचें। सुबह कम से कम दो गिलास गर्म पानी का सेवन लाभकारी होगा। दवा का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करें। चाय भी पेट में गैस बनाने का बड़ा कारण बन रही है।

- सवाल : पेशाब में जलन होती है।

- जवाब : यह बड़ी समस्या है। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। मिर्च, मशाला व गरिष्ठ भोजन से दूरी बनाएं। यूरिन टेस्ट कराकर दवा लें। लाभ मिलेगा।

- सवाल : एक्जिमा दाद, खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। कैसे छुटकारा मिले।

- जवाब : जांघों के बीच अकसर यह समस्या नमी के चलते आती है। नहाने के बाद प्रयास करें की उक्त स्थान को अच्छी तरह से पोंछकर नमी सूखाने के बाद ही कपड़े पहने। गीले कपड़े न पहने।

- सवाल : पत्नी के बाएं हाथ व पैर में बराबर दर्द बना रहता है। मेहनत व सीढ़ी चढ़ने में सांस फूलती है। रक्त मोटा हो गया है।

- जवाब : वसा से संबंधित चीजों का सेवन नहीं करना है। हार्ट से जुड़ी समस्या है, किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उपचार करें।

- सवाल : रात में नींद कम आती है। घबराहट होती है।

- जवाब : किसी तरह के तनाव और ब्लड प्रेशर के चलते ऐसी दिक्कत आती है। सबसे पहले ब्लड प्रेशर को चेक कराएं। तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें। नींद की दवा लेने से बचें। ज्यादा दिक्कत हो तो चिकित्सक की सलाह से उपचार करें।

------------

इन्होंने किए सवाल : अनीस अहमद गोपीगंज, अंकुर मिश्र सहसेपुर औराई, आंशी दुबे गोपीगंज, अताउल मुस्तफा गोपीगंज, एखलाख राइन गोपीगंज, आलोक पांडेय गोपीगंज, सायरे आलम गोपीगंज, अशोक कुमार श्रीवास्तव फत्तूपुर, सुनील कुमार मौर्य कड़ोर सुरियावां, अभिषेक पांडेय मतेथू, विजयलाल यादव मनीपुर इटहरा व विशाल दुबे निवासी संसारापुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.