बदलेगा मौसम, दिखे बारिश के आसार
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। सुबह-शाम को छोड़ दिया
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। सुबह-शाम को छोड़ दिया जाय तो दिन में तेज धूप होने लगी है। लोगों को ठंड व गलन से काफी राहत मिल गई है लेकिन एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। संभावना है कि 21 फरवरी या इसके बाद बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना के ²ष्टिगत फसलों की सिचाई व दवा-उर्वरक के छिड़काव से परहेज करने का संदेश जारी किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि एडवाइजरी बुलेटिन के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बढ़ते दिन के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 21 से 23 फरवरी तक हवा की गति तेज रहने के साथ बारिश की संभावना है। 19 फरवरी को छोड़कर हवा की दिशा पूर्व की दिशा में टिकी रहेगी। बताया कि अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को चाहिए की सभी सब्जियों, दलहन-तिलहन व गेहूं फसल की सिचाई बंद कर दें। किसी भी तरह का दवा व उर्वरक का छिड़काव नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह की फसल में हाथ की निराई व खरपतवारनाशी का प्रयोग भी किसानों को बंद कर देना चाहिए।