पांच दिन से ग्रामीणों की अंधेरे में कट रही रात
डीघ विकास खंड क्षेत्र के गांधी गांव का पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी इंजीनियरों ने नहीं बदला। जिससे गांव में अंधेरा छाया है। गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट की वजह से पांच दिन पहले जल गया था। जिससे गांव में आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे ग्रामीणों में आक्रोश है। परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया है।
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : डीघ विकास खंड क्षेत्र के गांधी गांव का पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी इंजीनियरों ने नहीं बदला। जिससे गांव में अंधेरा छाया है। गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट की वजह से पांच दिन पहले जल गया था। जिससे गांव में आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे ग्रामीणों में आक्रोश है। परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया है।