ग्राम प्रधान बनीं बेटियां, दिखाई नेतृत्व क्षमता
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित गर्ल्स टेकओवर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बनीं बेटियों ने नेतृत्व क्षमता दिखाई। प्रतिकात्मक ग्राम प्रधान बनीं अन्नु ने बच्चा स्वास्थ्या सुरक्षित होने के साथ ही बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त और अन्य अधिकारों पर चर्चा की।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित गर्ल्स टेकओवर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बनीं बेटियों ने नेतृत्व क्षमता दिखाई। प्रतिकात्मक ग्राम प्रधान बनीं अन्नु ने बच्चा स्वास्थ्य सुरक्षित होने के साथ ही बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त और अन्य अधिकारों पर चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना की।
औराई ब्लाक के तुलसीपुर, पठखौली, बारीगांव, दवनपुर, वासुदेवपुर एवं प्रयागपुर की पांच- पांच किशोरियों के अलावा डा शंभूनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन एवं प्लान के परियोजना क्षेत्र की 15 किशोरियों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। इसमें अन्नु, प्रतिमा, कशिश, रीता और कोमल आदि ने ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारियों की भूमिका अदा की। फाउंडेशन के महासचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रायोजित दिवस है। इसके अंतर्गत किशोरियों एवं बालिकाएं अपने सपने को जीवंत करने के लिए न केवल संकल्प लेती हैं बल्कि उसको पूरा करने के लिए सही रास्ते का चयन भी करती हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं को अगर जिदगी में आगे बढ़ना है तो कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का निर्वहन करना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर अर्चना सिंह, मीना गुप्ता, परियोजना प्रबंधक मयंक शेखर, विजय, चंदन, शर्मिला आदि थीं। इसके साथ ही जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में आयोजित बालिका दिवस में उनके अधिकारों पर जोर दिया दिया गया। इस मौके पर सरोज पांडेय, शोभा शुक्ला, भावना मिश्र, प्रतिभा शुक्ला, पूर्णिमा खरे, किरन सिंह आदि थीं।