रैली के माध्यम से मतदान को किया जागरूक
जासं, चौरी (भदोही) : भारतीय इंटर कालेज व जीबी पंत स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मंगलवार
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 07:17 PM (IST)
जासं, चौरी (भदोही) : भारतीय इंटर कालेज व जीबी पंत स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मंगलवार को निकाली गई रैली के माध्यम से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र व छात्राएं शामिल थे। रैली को प्रधानाचार्य विद्याकान्त मिश्रा व गोविद दुबे ने झंडा दिखाकर रवाना किया। बाजार स्थित रेलवे फाटक से होकर चौराहा कोल्हण हनुमान मंदिर होकर रैली पुन: विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल विद्यालय के गोविद दुबे ने कहा कि मतदान करना हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। हमें हर हाल में मतदान करके देश एक सशक्त लोकतंत्र देश बनाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें