Move to Jagran APP

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा वीर लोरिक स्थल

मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। इस दौरान हवन-पूजन के साथ ही कुश्ती-दंगल और बिरहा का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:43 PM (IST)
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा वीर लोरिक स्थल
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा वीर लोरिक स्थल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। इस दौरान हवन-पूजन के साथ ही कुश्ती-दंगल और बिरहा का भी आयोजन किया गया। राज्य मंत्री ने वीर लोरिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए कहा।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने वीर लोरिक के विस्तारीकरण की बात कही। कहा कि इसके लिए शासन से धन अवमुक्त कराया जाएगा। उन्होंने भविष्य में वीर लोरिक स्थल को महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इसके पूर्व वीर लोरिक पत्थर स्थल पर गोवर्धन पूजा विधि विधान से शुरू हुई। पतिवाह बाबा ने खौलते दूध से स्नान कर परंपरागत पूजन किया। पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं द्वारा दूध से घोड़े पर सवार वीर लोरिक की प्रतिमा का स्नान कराया गया। खौलते दूध से स्नान करने के बाद पुजारी पतिवाह बाबा हवन कुंड में काफी देर तक खड़े रहे व एक बच्चे को भी अपने साथ खौलते दूध से स्नान कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आर्शीवाद से आग का भी असर उनके ऊपर नहीं पड़ता है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव व कविता कृष्णमूर्ति के मध्य बिरहा मुकाबले का भी आयोजन किया गया। आयोजकों की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूजन कार्यक्रम में गाजीपुर के सुरेंद्र पंथी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल यादव ने किया। अन्य अतिथियों में सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेंद्र ¨सह कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा रामनिहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, दयाराम यादव, बाबूलाल यादव, मनोज सोनकर, बबलू धांगर, अजीत रावत, आदि मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके पूर्व हिन्दुआरी तिराहे पर नगर विकास राज्यमंत्री का भाजपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, वरिष्ठ नेता गो¨वद यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, शम्भू नारायण ¨सह, सुरेश यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.