विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेढ़ माह बाद वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलने लगी लंबी दूरी की ट्रेनें, इन जिलों से हो रहा था आवागमन

Published: Sat, 21 Feb 2026 03:33 PM (IST)

माघ मेले के कारण लगभग डेढ़ महीने तक मीरजापुर और जौनपुर रूट से चल रही वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड की 15 ...और पढ़ें

डेढ़ माह बाद वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलने लगी लंबी दूरी की ट्रेनें।

डेढ़ माह बाद वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलने लगी लंबी दूरी की ट्रेनें।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। माघ मेला के चलते लगभग डेढ़ माह से मीरजापुर और जौनपुर रेलवे रूट से होकर चल रही वाराणसी प्रयागराज रेल खंड की लंबी दूरी की लगभग 15 ट्रेनें शनिवार से अपने निर्धारित रूट पर आ गई हैं। ट्रेनें अब ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर चलने लगी हैं। इससे स्टेशनों पर भीड़ होने लगी है तो यात्रियों को राहत मिल गई है।

रेलवे प्रशासन ने माघ मेला के चलते प्रयागराज के लिए 18 ट्रेनों का परिचालन किया। वहीं रूट पर भीड़ का दवाब देखते हुए रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया था। इससे यात्रियों को मीरजापुर और जौनपुर से ट्रेनें पकड़नी पड़ रही थीं। पर अब ट्रेनें पटरी पर आ गई है।

वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार अप व डाउन दानापुर से उधना एक्सप्रेस, पटना-एरणाकुलम, छपरा-जालना विशेष गाड़ी, पुणे-बनारस एक्सप्रेस, रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, दादर-बलिया, गोरखपुर विशेष गाड़ी, रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस बनारस से प्रयागराज रूट पर विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के साथ चल रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर 40 मिनट खड़ी रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस, फिर भी 'प्यासे' रह गए डिब्बे, यात्रियों ने किया हंगामा व नारेबाजी