विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को डाउनलोड करना होगा यह एप, मिलेगी एडवांस बिल भुगतान की जानकारी

Published: Sun, 01 Feb 2026 08:20 PM (IST)

भदोही में विद्युत विभाग 2 फरवरी से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है। ...और पढ़ें

उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेगी विभाग।

उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेगी विभाग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज विद्युत विभाग 02 फरवरी सोमवार से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरु कर रही है।इस अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गोपीगंज राकेश कुमार मौर्य ने दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart App डाउनलोड कराना, उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना, तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, भदोही द्वारा लाइनमैन एवं अवर अभियंताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें स्मार्ट मीटर संचालन, ऐप उपयोग, उपभोक्ता संवाद एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- बल‍िया में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बाइपास कर 2900 उपभोक्ता कर रहे थे बिजली चोरी, व‍िभाग ने कसा शिकंजा

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करते हुए समय पर बिल भुगतान करें एवं स्मार्ट सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर पर दो तरह के एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है, जो कि UPPCL Consumer App व Orjavaan app है।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ता द्वारा स्वयं भी इस app को डाउनलोड करके अपनी मीटर खपत, बिल भुगतान एवं अन्य जानकारी व सेवाएं घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के साथ नहीं मिल रहा आर्मर्ड केबल, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी