दो गुटों में मारपीट,दो घायल
ज्ञानपुर पुरानी बाजार के पास रविवार को दो गुटों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:10 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : ज्ञानपुर पुरानी बाजार के पास रविवार को दो गुटों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। भिदिउरा गांव की कांति देवी ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति संतोष कुमार और विनोद कुमार बाजार गए थे। वहां से लौटते समय भुड़की तिराहे के पास पचलौरिया गांव के लोग लामबंद होकर मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान मोबाइल फोन और 8500 रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें