विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में दो सहेलियों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की हो गई मौत, दूसरी की हालत गंभीर

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

भदोही के सुरियावां में दो सहेलियों ने एक साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे 18 वर्षीय कविता की मौत हो ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी की आवश्यक कार्रवाई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी की आवश्यक कार्रवाई।

HighLights

  1. सुरियावां में दो सहेलियों ने खाया विषाक्त पदार्थ।

  2. 18 वर्षीय कविता की उपचार के दौरान हुई मौत।

  3. दूसरी सहेली साधना की हालत अभी भी गंभीर।

जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही)। सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टी बेजांव गांव में शुक्रवार को दो सहेलियों ने एक साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे 18 वर्षीय कविता की मौत हो गई जबकि विवाहिता 20 वर्षीय साधना की हालत गंभीर बनी है। जिसका जिला अस्पताल ज्ञानपुर में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। साथ ही मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

गांव निवासी भोलानाथ की पुत्री कविता व पड़ोस के धर्मेंद्र कुमार की पुत्री साधना दोनों आपस में सहेली थी। साधना की शादी जून में ज्ञानपुर क्षेत्र के भुड़की गांव में हुई थी। वह इन दिनों मायके में आई हुई थी। दोनों शुक्रवार को दोपहर में एक साथ कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब जानकारी हुई तो परिवार के लोग दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात कविता की मौत हो गई। कविता दसवीं पास करने के बाद घर के काम काज में परिवार का हाथ बंटाती थी। मृतका के पिता भोलानाथ ने बताया कि बेटी कविता की साधना के साथ दोस्ती थी। दोनों ने क्यों ऐसा कदम उठाया यह जानकारी नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।