यज्ञ की परिक्रमा से दूर होते हैं कष्ट
सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:46 PM (IST)
यज्ञ की परिक्रमा से दूर होते हैं कष्ट
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। आचार्य संतोष महाराज ने कहा सावन माह में ऐसे धार्मिक कार्यों का होना जरूरी होता है। इससे न केवल प्राकृतिक संपदाओं को बरकरार रखने में मदद मिलती है। वहीं यज्ञ स्थल की परिक्रमा से लोगों के कष्ट दूर होते हैं। देर शाम बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती पूजन की। चेयरमैन हीरालाल मौर्य, विकास नारायण सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, ब्रह्मजीत शुक्ला, कल्लू तिवारी, वीरेंद्र बागी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें