पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस व सीएनजी के मू्ल्य में की गई वृद्धि को लेकर भड़के व्यापारियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसीलदार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर मूल्य वापस लिए जाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र बड़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी हड़ताल को विवश होंगे।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस व सीएनजी के मूल्य में की गई वृद्धि को लेकर भड़के व्यापारियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसीलदार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर मूल्य वापस लिए जाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र बड़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी हड़ताल को विवश होंगे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्त के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों की संख्या में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य में की गई वृद्धि से आम उपभोक्ता से जुड़ी वस्तुएं महंगी हो जाती है। कहा कि इस महंगाई का गुस्सा आम जनता व्यापारियों पर उतारती है तो व्यापारी समाज बदनाम होता हैं। कहा कि पिछले दो माह में की गई मूल्य वृद्धि के चलते महंगाई बढ़ी है। इससे गरीब परिवारों पर बोझ बढ़ा है। उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि पेट्रोल-डीजल आदि के मूल्य में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया व्यापारी हड़ताल करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में श्रीकांत जायसवाल, मुकेश स्वर्णकार, आनंद सोनी, बनवारीलाल स्वर्णकार, मो. अबरार, रंजीत कुमार गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि थे।