जोताई करते ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव के पास खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल फत्तूपुर दरगाह निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम यादव नामक किसान की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर दो बजे उस समय हुई जब जोताई के दौरान जलजमाव व कीचड़ के कारण खेत में ट्रैक्टर फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतक परिजनों में कोहराम मच गया है।
जागरण संवाददाता, भदोही : कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव के पास खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया, इसके चलते फत्तूपुर दरगाह निवासी 45 वर्षीय किसान राधेश्याम यादव घायल हो गया। उसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर दो बजे हुई, जब किसान जोताई कर रहा था और उसका ट्रैक्टर जलजमाव व कीचड़ में फंस गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
वह खेत में अपने ट्रैक्टर से स्वयं जोताई कर रहा था। खेत में पानी भरने के कारण ट्रैक्टर का पहिया दलदल में फंस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे निकालने का कोशिश होने लगी, इसी बीच ट्रैक्टर राधेश्याम के ऊपर पलट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। राजस्व विभाग ने मृतक परिवार को मुख्यमंत्री सर्वहित कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभांवित कराने की प्रक्रिया शुरू की है। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतक के नाम कृषि भूमि है। उसके परिवार को पांच लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।