छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
प्रशिक्षित छात्राओं ने विद्यालय में छात्राओं को मंगलवार को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। क्षेत्र के परानापुर गांव में स्थित शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल में आयोजित बच्चों को आत्मनिर्भर होने को लेकर प्रशिक्षक गणेश कुमार वर्मा ने संकट की घड़ी में सुरक्षा के उपाय के लिए प्रशिक्षित किया। जूडो कराटे और अन्य विधाओं के माध्यम से बच्चियों को आत्मरक्षा की सुरक्षा का टिप्स दिया गया।
जागरण संवाददाता, महाराजगंज (भदोही) : स्थानीय एक विद्यालय में छात्राओं को मंगलवार को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। क्षेत्र के परानापुर गांव में स्थित शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जूडो कराटे और अन्य विधाओं के माध्यम से बच्चियों को आत्मरक्षा की सुरक्षा का टिप्स दिया गया। बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा बच्चियों के साथ घटित अपराधों को रोकने के लिए स्वयं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे आत्मरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को विद्यालय में प्रभारी निरीक्षक औराई सुनील दत्त दुबे की मौजूदगी में छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कोतवाल ने संचालित हेल्पलाइन के बारे में विधिवत जानकारी दी। प्रशिक्षक गणेश कुमार वर्मा ने अभिभावकों को अपने बच्चों और बच्चियों को आत्मनिर्भर होने में भरपूर सहयोग किए जाने पर बल दिया। कोतवाल ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गोल्ड मेडल रितिका ¨सह, सेजल जायसवाल, इंद्रजीत, रजत मेडल ¨प्रस गुप्ता, अभिषेक, प्रतीक, आयुष, शैलेश, क्राफ्ट मेडल अभय गांधी, ध्रुव, रोहित, अतुल, कमलेश, आदर्श को मिला। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विवेक दुबे, संकेत दुबे, नारायण मिश्रा, दिन्नू गुप्ता आदि थे।