120 किलो चोरी के लोहे के साथ तीन गिरफ्तार
जासं भदोही शहर के हिम्मतपुर बकुचिया निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:23 PM (IST)
जासं, भदोही : शहर के हिम्मतपुर बकुचिया निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने 120 किलो सीवर का ढक्कन बरामद किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया। शहर कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि बकुचिया निवासी अल्ताफ, मो. राजा, मुमताज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक हजार नकद मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें