सेल्समैन की पिटाई, पुलिस ने किया चालान
एक प्रमुख कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगो ने एक सेल्समैन की जम कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के छतमी गांव से कुछ महिलाए खरीदारी करने के लिए नगर में राजमार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान में साड़ी की खरीदारी कर रहीं थी।
जासं, लालानगर नगर (भदोही) : एक प्रमुख कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुधवार को छतमी गांव से महिलाएं खरीदारी करने के लिए राजमार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में गईं। वह साड़ी खरीद रहीं थी। साड़ी दिखाते समय सेल्समैन ने उनके साथ कुछ आपत्तिजनक बातें कर दी। एक महिला नाराज हो गई। बाद में महिला घर पहुंच कर शिकायत अपने परिवार वालों से कर दी। आक्रोशित महिला का पति कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंच गया और सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। गुरुवार को सुबह पुलिस सेल्समैन का चालान कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप