चैनल का ताला तोड़कर हजारों का माल पार किया
थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव स्थित एक मकान का ताला तोड़कर गत सोमवार की रात चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। आधी रात के बाद घटना की जानकारी होने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। रात में ही पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मानिकपुर निवासी
जासं,चौरी (भदोही) : थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव स्थित एक मकान का ताला तोड़कर गत सोमवार की रात चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। आधी रात के बाद घटना की जानकारी होने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। रात में ही पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मानिकपुर निवासी कंहैया दुबे के परिवार में गत सोमवार को कोई कार्यक्रम था। इस बीच खाना खाकर सारे लोग सो गए। आधी रात के बाद परिवार के किसी सदस्य की नींद खुली तो देखा चैनल का ताला टूटा था। इस दौरान घर के सामान चेक किए गए तो पता चला कि चोरों ने एक अटैची व एक बक्सा पार दिया है। बताते हैं कि कपड़े, बर्तन सहित लगभग 15 ह•ार का सामान चोरों के हाथ लगा है।