घर में घुसे चोरों ने उड़ाया माल
क्षेत्र के बैरीबीसा गांव बुधवार की रात चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। कोइरौना थानाक्षेत्र के बैरीबीसा गांव निवासी कैलाशनाथ दुबे के
जासं, ऊंज (भदोही) : बैरीबीसा गांव बुधवार की रात चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। कोइरौना थानाक्षेत्र के बैरीबीसा गांव निवासी कैलाशनाथ दुबे के घर में घुसे चोरों ने पूरी लाइट स्वीच ऑफ कर दिया। इसके पश्चात बारी-बारी से घरों में घुसकर खगालना शुरू किया। इस दौरान कैलाश की पत्नी सुशीला और उनके बहू रेनू दुबे, प्रियंका दुबे की अंगूठी मंगलसूत्र आदि आभूषण उठा ले गए। परिजनों का कहना है कि सभी लोग बरामदा में सो रहे थे। इसका लाभ उठाते हुए चोर घरों में घुसकर उसमे रखे बाक्स को खेत में उठा ले गए। वहां पर ताला तोड़कर आभूषण सहित महंगे कपड़े उठा ले गए। सुबह शौच के लिए निकली महिलाएं टूटा हुआ बाक्स देखकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस मामले में सुशीला देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इसी तरह कुरमैचा गांव निवासी शारदा प्रसाद शर्मा की बाइक यूनियन बैंक के सामने से चोर उठा ले गए।