विद्यालय का ताला तोड़कर बर्तन, गैस सिलेंडर की चोरी
शनिवार की रात ताला तोड़कर एमडीएम का बर्तन गैस सिलेंडरों सहित हजारों
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 06:51 PM (IST)
विद्यालय का ताला तोड़कर बर्तन, गैस सिलेंडर की चोरी
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोतवाली ज्ञानपुर के अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिल्की में शनिवार की रात ताला तोड़कर एमडीएम का बर्तन, गैस सिलेंडरों सहित हजारों रुपये मूल्य का अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
रविवार को सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक सुमन मालवीय ने बताया है कि इसके पूर्व भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बढ़े हैं। ग्राम प्रधान राजेश सोनकर ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें