घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
जासं, चौरी (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे के मकान में बुधवार की
जासं, चौरी (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे के मकान में बुधवार की रात चोरी की नियत से घुसे किशोर को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और युवक को हिरासत में ले लिया।
कृष्ण कुमार परिवार सहित रोजगार की तलाश में मुंबई में रहते हैं। मकान में ताला ताला लगा हुआ था। आधी रात के करीब एक युवक के मकान में घुसे होने की जानकारी पर आस पास के लोग जुट गए। घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। उसकी निशानदेही पर उसी गांव के एक और युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक घर खाली पाकर वह चोरी करने की नीयत से अंदर घुसा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।