किशोरी को स्टेशन पर छोड़कर भागा युवक
जासं, ऊंज (भदोही): करीब एक हफ्ते पहले कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को ट्यूशन दे रहे पड़ोसी गांव के एक युवक द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया था।
जासं, ऊंज (भदोही): करीब एक हफ्ते पहले कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को ट्यूशन दे रहे पड़ोसी गांव के एक युवक द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया था। इसकी सूचना थाने में दी गई थी और पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। अंतत: पुलिस को लड़की के बरामदगी में सफलता हासिल हुई। कोइरौना थाना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि युवक लड़की के साथ इलाहाबाद में कमरा लेकर रह रहा था। एक दिन उसे छोड़कर मध्य प्रदेश अपने नाना के यहां भी गया था। उसके बाद वह इलाहाबाद आया और ज्ञानपुर कचहरी में एक वकील से मिलने के लिए निकला। इस बीच वह मुंबई में रह रहे अपने मित्र अभिषेक के संपर्क में था। वकील से मिलने के बाद वह शाम को लड़की को लेकर गोपीगंज स्टेशन से महाराष्ट्र के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए निकला। पुलिस को इसी बीच उसके स्टेशन पर होने की सूचना मिली और पुलिस धमक पड़ी तो लड़की को बरामद कर लिया गया। इससे पूर्व ही लड़का फरार हो चुका था। बताया कि लड़की का 164 का बयान दर्ज कर मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है।