Move to Jagran APP

बढ़ते कोहरे ने आलू किसानों को डराया

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) ठंड में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही सुबह-श्

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 05:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 05:22 PM (IST)
बढ़ते कोहरे ने आलू किसानों को डराया
बढ़ते कोहरे ने आलू किसानों को डराया

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : ठंड में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही सुबह-शाम कोहरा भी दिखाई पड़ने लगा है। कोहरे ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। विशेषकर आलू फसल को लेकर किसानों की चिता बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि कोहरा बढ़ा व लगातार कायम रहा तो नुकसान पहुंच सकता है। उधर, कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि कोहरा फसल से लिए नुकसानदेह होता है। इससे झुलसा रोग का खतरा बढ़ेगा। किसानों को बचाव को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहना होगा।

loksabha election banner

जिले में कुल 450 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू का आच्छादन कर किया गया है। हालांकि इस बार शुरुआती दौर में ही सुबह-शाम कोहरे का असर दिखाई पड़ने लगा है। जो कि आलू फसल को लेकर नुकसानदेह होता है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अच्छी उपज के लिए तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। 14 डिग्री सेल्सियस के कम तापमान होने पर उपज में गिरावट आने लगती है। पौध झुलसा रोग से प्रभावित होकर झुलस जाते हैं।

--------

बचाव को क्या करें

- झुलसा रोग से बचाव के लिए किसानों को चाहिए कि मैंकोजेब दवा 75 प्रतिशत या फिर डाइथेम एम-45 दवा को ढाई किलो प्रति हेक्टेयर की दर से पानी में घोल तैयार कर छिड़काव करना लाभकारी होगा। 10 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करना चाहिए। इसी तरह माहो से बचाव के लिए 10 किलो फोरेट दवा को प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने से फसल सुरक्षित रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.