कलेक्ट्रेट पर भाकपा ने बुलंद की आवाज
बढ़ते अपराध पर रोक लगाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों गरीबों व आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए सरकार पर इ
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बढ़ते अपराध पर रोक लगाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों, गरीबों व आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए सरकार पर इनकी उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा। जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों संबंधी पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन में भूलाल पाल, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, क्रांतिभूषण, पंधारी यादव, मनोज कुमार व अन्य थे। ये रही प्रमुख मांग
-अपराध पर अंकुश लगे। पुलिसिया उत्पीड़न व अवैध कब्जे पर रोक लगाई जाय।
-गरीबों, किसानों का कोरोना काल का बिजली बिल माफ किया जाय।
-डीजल-पेट्रोल व आम उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई को रोका जाय।
-कोरोना काल में विद्यालयों द्वारा लेने वाले शुल्क पर रोक लगाया जाय।
-लॉकडाउन में घर लौटे व बेरोजगार हुए लोगों को 10,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाय।