खेत में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका
क्षेत्र के चकबेदुआ पाली गांव के सिवान में शुक्रवार को सुबह वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी पहचान सरस्वती देवी (70) के रूप में की। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
जागरण संवाददाता सुरियावां(भदोही) : क्षेत्र के चकबेदुआ पाली गांव के सिवान में शुक्रवार को सुबह वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी पहचान सरस्वती देवी (70) के रूप में की। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
सुरियावां थानाक्षेत्र के चकबेदुआ निवासी सरस्वती देवी गुरुवार की शाम शौच के लिए निकली थीं। देर रात वापस न आने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजनबीन की लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। सुबह जब महिलाएं शौच के लिए निकली तो घर से दो सौ मीटर दूर पर खेत में सरस्वती का शव देख अवाक रह गई। महिलाएं शोर मचाने लगी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। वृद्धा ने कान, नाक में जो भी आभूषण पहन रखी थी वह जस का तस रहा। पति तेजधर शुक्ला के मुताबिक आभूषण से छेड़छाड़ नहीं किया गया था लेकिन गर्दन में पेटीकोट से फंदा लगाया गया था। इससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बताया जाता है कि उसके तीनों लड़के बाहर रहकर नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ¨सह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी बात की पुष्टि की जा सकती है। बहरहाल परिवार के लोगों के तहरीर को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।