Move to Jagran APP

फूटा सपाजनों का गुस्सा, सीएम का फूंका पुतला

प्रयागराज में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर के दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:22 PM (IST)
फूटा सपाजनों का गुस्सा, सीएम का फूंका पुतला
फूटा सपाजनों का गुस्सा, सीएम का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रयागराज में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर के दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी व जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में दुर्गागंज रोड तिराहा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप मढ़ा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि यदि अखिलेश यादव को प्रयागराज नहीं आने दिया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जनपद में विरोध करके भाजपा के मंत्रियों, नेताओं का रास्ता रोकने का काम करेंगे। कार्यकर्ता भाजपा को ईट का जवाब पत्थर से देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, अजीत ¨सह क्षत्रिय ने भी भाजपा सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को देख भाजपा बौखला गई है। अब वह सपा नेताओं को रोकने का काम करने लगी है। इस मौके पर पहुंचे बसपा के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने भी अखिलेश यादव को कार्यक्रम में आने से रोके जाने पर असंतोष जताया। कहा कि भाजपा सरकार आगामी चुनाव में हार के डर से बौखलाकर अब अनाप-शनाप कार्यों पर अमादा हो चुकी है। जाम लगाने में मनोज यादव, जितेन्द्र यादव, मुन्नरराम यादव, धर्मेन्द्र मिश्र, लालचन्द बिन्द सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। अमरनाथ यादव के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। संजय ¨सह, विनोद यादव, राघवराम पाल, याकूब अली आदि ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज कायम है। बढ़ते अपराध, महंगाई आदि पर अंकुश न लगा पाने वाली सरकार अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता रोकने का काम कर रही है।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ में रोके जाने पर आक्रोशित सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने ऊंज बाजार में प्रदर्शन किया। युवजन सभा के प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बौखला गई है। बसपा नेता मोके यादव ने कहा कि सपा- बसपा गठबंधन से केंद्र और प्रदेश की सरकार बौखला गई है। विजय बहादुर बिन्द, राकेश मौर्य, दिनेश यादव आदि ने विरोध जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.