ईदगाहों की सफाई के लिए टीम गठित
मौसम को देखते हुए इस बार ईदगाहों में नमाज अदा होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इदगाहों की साफ सफाई तथा तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से पहल न होना चिता का विषय बना है। पर्व में महज तीन दिन रह गए हैं लेकिन अधिकारियों ने ईदगाहों का जायजा भी नहीं लिया। हालांकि पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल का कहना है कि उन्होंने ईदगाहों की साफ सफाई के लिए टीम गठित कर दिया है रविवार से सफाई कार्य शुरू हो जाएगा। मौसम चक्र के मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार ईद पिछले कई वर्षों से बरसात में पड़ रहा था
जागरण संवाददाता, भदोही : इस बार ईदगाहों में नमाज अदा होगी। ईदगाह की साफ-सफाई और तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद की टीम गठित कर दी गई है। रविवार से सफाई कार्य आरंभ हो जाएगा। भदोही, नईबाजार, सरोई में कुल मिलाकर 16 ईदगाह है। फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कालेज और कुछ मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा होती है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि ईदगाहों की सफाई के लिए टीम गठित कर दी गई है। नगर के सभी ईदगाहों को दो तीन दिन में चमका दिया जाएगा। पालिका स्तर से व्यवस्था की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप