Move to Jagran APP

बालिका संग छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

शहर के एक मुहल्ले में होली के दिन गत गुरुवार को सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक अधेड़ की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने विलंब से तहरीर दी। मासूम के परिजनों का आरोप है कि अधेड़ ने उनकी सात वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:39 PM (IST)
बालिका संग छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
बालिका संग छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जासं, भदोही : शहर के एक मुहल्ले में होली के दिन गुरुवार को सात वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। बालिका के पिता का आरोप है कि आरोपित ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी किया था। घटना के दूसरे दिन ही उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। इस बाबत कोतवाल श्रीकांत राय का कहना रहा कि तहरीर मिली होती तो उसी दिन मुकदमा दर्ज किया जाता। बताया कि छेड़खानी की शिकायत पर आरोपित की जमकर पिटाई की गई थी। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। बताया कि रविवार को तहरीर मिलते ही

loksabha election banner

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.