खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
सुपर फोर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में आयोजित की गई। इसमें भदोही ब्लॉक के 57 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जासं, सर्रोई (भदोही) : सुपर फोर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में आयोजित की गई। इसमें भदोही ब्लॉक के 57 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता में संपन्न 50 मीटर दौड़ में अभय यादव-प्रथम व विशाल को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में काजल यादव व गुड़िया चौहान क्रमश: पहले व दूसरे तथा 200 मीटर दौड़ में पूजा-प्रथम व ज्योति को दूसरा स्थान मिला। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय असनांव व कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरियां की टीम सफल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी भदोही जंगीलाल मौर्य ने किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता कायम रखने की शपथ दिलाई। शिवाकांत यादव ने बताया कि सुपर फोर प्रतियोगिता के विजेता ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर शोभनाथ, नरेंद्र सिंह, समरजीत यादव, उर्मिला देवी, शाहीन बानो, योगिता हेमकर, कुसुमलता, सोनल वर्मा, धीरज सिंह आदि थे।