युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद
रामकृष्ण परमहंस के परम प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तो उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : रामकृष्ण परमहंस के परम प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तो उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कहा गया कि स्वामी जी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। ज्ञानपुर नगर के कुंवरगंज में पौधरोपण कर स्वामी जी की जयंती मनाई गई। अशोक कुमार गुप्ता, सभासद रंजीत गुप्ता ने पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाए गए। इस मौके पर विनय कुमार गुप्ता, दुर्गाप्रसाद, अरबिद भट्टाचार्या व अन्य थे।
गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार नगर के संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हवन-पूजन व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तो छात्र-छात्राओं से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए धमाल मचाया। अतिथियों ने स्वामी जी के जीवन से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि स्वामी जी कहा करते थे कि पक्के मनुष्य बनो, धर्म की राह पर चलो। कभी घबराओ नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीयता में भारत माता के संतान होने के भाव भरे हैं। यही भावना कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम सभी भारतवासी को स्नेह-संबंधों के धागों में पिरोती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने स्वामी जी को राष्ट्रीय आदर्श, त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। संकट मोचन महाविद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र पांडेय ने कहा था कि मैं सुधार में सामाजिक उन्नति में विश्वास करता हूं। गायत्री परिवार के नरेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने भी स्वामी जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। राधेश्याम उपाध्याय, सुधीर सिंह, सर्वेश नारायण शुक्ला, सर्वेश पाठक, शिवशंकर गुप्त, मदन सिंह, अम्बिका अग्रहरि, रमाशंकर पाठक, संतोष मोदनवाल, अरुण कुमार आदि थे।
खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार : भारत विकास परिषद भदोही शाखा द्वारा दिशापुर बभनौटी गांव में गरीब वनवासियों के बीच 250 कम्बल व 150 उलेन एवं अन्य वस्त्र, खिचड़ी का सामान आदि वितरित कर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। प्रांतीय पदाधिकारी डॉ.मनोज ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा ही गरीबों की सेवा में लगी रहती है। गरीबों को राहत पहुंचाना स्वामी जी की जयंती मनाने का सही तरीका है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष महेश कोठारी, चंद्रा कोठारी, सचिव अनिल बरनवाल, अन्निका बरनवाल, प्रतिमा, अवधेश, सुमन आदि थीं। संचालन प्रतिमा बरनवाल ने किया।