अबूझ हालत में विवाहिता जली
थाना क्षेत्र के पूरेरघुनाथ गांव में आग लग जाने बीस वर्षीय विवाहिता गंभीर रुप से झुलस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के पूरेरघुनाथ गांव निवासी त्रिलोकी नाथ की पत्नी करिश्मा रविवार को दिन में अबूझ हाल मे आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। गम्भीर रुप से झुलसी विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया।
जासं, गोपीगंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के पूरेरघुनाथ गांव में आग लग जाने बीस वर्षीय विवाहिता गंभीर रुप से झुलस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के पूरेरघुनाथ गांव निवासी त्रिलोकी नाथ की पत्नी करिश्मा रविवार को दिन में अबूझ हाल मे आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। गम्भीर रुप से झुलसी विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक चाय बनाते समय उसके साड़ी मे आग पकड़ लेने से जलने का कारण बताया गया। चिकित्सक के मुताबिक शरीर से मिट्टी के तेल की दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।