लेखपालों के हड़ताल निषिद्ध, नहीं मिलेगा वेतन
वेतन विसंगति को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित लेखपालों के हड़तला को निषिद्ध कर दिया गया है। इस बीच हड़ताल करने पर नो वर्क नो पे के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : वेतन विसंगति को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित लेखपालों के हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है। इस बीच हड़ताल करने पर नो वर्क, नो पे के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आठ सूत्रीय मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलित है। ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के लेखपाल तीन दिन से आंदोलित थे। इसके पश्चात जिले भर के लेखपाल जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिए थे। अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि राज्यपाल की ओर से लेखपालों के हड़ताल को एक माह के लिए निषिद्ध कर दिया गया है। इस बीच में किसी भी प्रकार का आंदोलन और हड़ताल करने पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।