सिचाई कार्यालय से चोरी वाहन हाइवे पर मिला
सिविल लाइन स्थित सिचाई विभाग कार्यालय के स्टोर रूम में शुक्रवार की रात धावा बोलकर चोरों ने एक पिकअप वाहन सहित हजारों के केबल पार कर दिया। विभागीय अधिकारियों की सूचना पर पुलिस भोर में ही सक्रिय हो गई। इस मामले में अवर अभियंता मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच पता चला कि उंज थानाक्षेत्र में सलड़क किनारे एक पिकअप वाहन लावारिस अवस्था में खड़ा है। छानबीन पर उक्त वाहन सिचाई विभाग का निकला।
जासं, भदोही : सिविल लाइन स्थित सिचाई विभाग कार्यालय के स्टोर रूम में शुक्रवार की रात धावा बोलकर चोरों ने एक पिकअप वाहन सहित हजारों के केबल पार कर दिया। अवर अभियंता मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ऊंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक पिकअप वाहन लावारिस अवस्था में खड़ा है। छानबीन पर उक्त वाहन सिचाई विभाग का निकला। वाहन में ईंधन खत्म होने के कारण चोर उसे छोड़कर भाग गए।
विभाग के जेई मनीष कुमार के अनुसार आधी रात के बाद चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे पीबीसी वायर सहित अन्य सामान चुरा लिए। जाते जाते परिसर में खड़ी पिकअप वाहन भी पार कर दिया। चौकीदार ने इसकी भनक लगते ही भोर में पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। चोरी की घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मामले से विभिन्न थानों को भी अवगत कराया गया। शहर कोतवाल श्रीकांत राय का कहना है कि वाहन बरामद कर लिया गया है जबकि केबल व अन्य सामान लेकर चोर चंपत हो गए।