Move to Jagran APP

सपाजनों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन रविवार को सपा जिला कार्यालय में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:28 PM (IST)
सपाजनों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन
सपाजनों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन रविवार को सपा जिला कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कामना किया कि नेताजी तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हो एक हजार।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री रहते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके कार्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। जिन्हें प्रदेश की सत्ता पर आसीन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि नेताजी ने गरीब, मजदूर, किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम किया है। जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति व पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि किसानों, गरीबों, पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने वाले सिर्फ मुलायम सिंह थे। अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि उनकी नीति व कार्यों की प्रशंसा आज भी पूरे देश में होती है। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्धीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सोनकर, नईबाजार चेयरमैन विजय सोनकर आदि थे।

वहीं दूसरी तरफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन ज्ञानपुर स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाया। केक काटकर उनके लंबी उम्र की कामना की। जिलाध्यक्ष अकील अख्तर सिद्दीकी, रामलाल यादव, रामराज यादव, रेहान अहमद, बैजनाथ, कल्लूराम, दशरथ यादव, सुशील श्रीवास्तव, गुड्डू चौधरी, वंशराज व अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.