सपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, अमर बलिदानियों को नमन
क्रांति दिवस नौ अगस्त के उपलक्ष्य में । आजादी के लिए प्रा
सपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, अमर बलिदानियों को नमन
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : क्रांति दिवस नौ अगस्त के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ज्ञानपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के लिए प्राण न्योछावर कर देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में ज्ञानपुर नगर स्थित शीतल पाल तिराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पहले 1857 की क्रांति के शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात हाथों में तिरंगा लहराते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर गांधी पार्क पहुंचे। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश्चात हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। तिरंगा यात्रा में विधायक भदोही जाहिद बेग, शोभनाथ यादव, श्यामला सरोज, हृदयनारायण प्रजापति, शकील खां दादा, कमलेश यादव, रामधनी यादव आदि थे।