Move to Jagran APP

सोनभद्र नरसंहार भाजपा सरकार की नाकामयाबी

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खान ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के लिए भाजपा की योगी सरकार जिम्मेदार है। यह घटना उनकी नाकामयाबी का परिणाम है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:56 PM (IST)
सोनभद्र नरसंहार भाजपा सरकार की नाकामयाबी
सोनभद्र नरसंहार भाजपा सरकार की नाकामयाबी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खान ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। यह घटना उनकी नाकामयाबी का परिणाम है। अपनी करतूत को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री अनाप-शनाप भाषण दे रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची है। कोई भी सुरक्षित नहीं है, महिलाओं व बच्चियों का घरों से निकलना व स्कूल जाना दूभर हो गया है। कई लड़कियां प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान भी दे चुकी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क दुर्घटना, नरसंहार, महिलाओं व बालिकाओं का उत्पीड़न, डकैती व चोरी की घटनाएं बेकाबू हो चुकी हैं। सोनभद्र में नरसंहार हुआ भाजपा सरकार में तो आरोप लगा रहे हैं कांग्रेस, सपा और बसपा पर। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दुख प्रगट करने गए थे लेकिन वह तो बच्चों के साथ हंसी- ठिठोली करने में व्यस्त रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.